सूर्य और बुध का एकसाथ राशि परिवर्तन होने वाला है. 15 मई को सूर्य और बुध एकसाथ वृषभ राशि में गोचर करेंगे. इस राशि के स्वामी शुक्र हैं, जिन्हें सुख और धन का कारक माना जाता है. सूर्य-बुध दोनों पहले दिन से ही वृषभ राशि में बुधादित्य राजयोग बनाएंगे. यह संयोग तीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है. ज्योतिषविदों का कहना है कि सूर्य-बुध के वृषभ राशि में एकसाथ गोचर करते ही तीन राशियों के दिन पलटेंगे.
वृष राशि
सूर्य-बुध का गोचर आपकी धन की स्थिति को बेहतर बनाएगा. संपत्ति का लाभ होगा. निवेश के मामलों में अच्छा रिटर्न मिलेगा. लंबे समय से चल रहा प्रॉपर्टी का विवाद खत्म होगा. यह फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. नया घर, जमीन या अन्य संपत्ति खरीदने का अवसर भी आपको मिल सकता है. घर का माहौल शांत और खुशहाल रहेगा. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाएंगे. जीवन में चल रहा तनाव या विवाद खत्म होगा.
उपाय- नियमित रूप से सूर्य मंत्र का जाप करें
धनु राशि
सूर्य-बुध का वृषभ राशि में आना आपके लिए आर्थिक मोर्चे पर लाभकारी सिद्ध हो सकता है. नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. लंबे समय से जिस सफलता का आपको इंतजार था, वो मिलने की प्रबल संभावना है. नई नौकरी, नया व्यापार या नया काम शुरू करने के लिए भी समय अच्छा है. विरोधी और प्रतिस्पर्धी इस समय कमजोर पड़ सकते हैं. आपके खिलाफ साजिश रचने वालों के लिए यह समय अच्छा नहीं होगा. रिश्तेदारों और दोस्तों के सपोर्ट से आपके जरूरी कार्य पूरे होंगे
उपाय- रोज सुबह स्नान के बाद लाल तिलक लगाएं
मीन राशि
लंबे समय से आपके जिन कार्यों में रुकावटें आ रही थीं, उनमें अब सफलता मिल सकती है. नौकरी-करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. नए अवसर मिलने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ की संभावना है. घर खरीदने, बेचने या मरम्मत कराने की योजना सफल हो सकती है. वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है. घर के बुजुर्गों या माता-पिता की सेहत में जल्द सुधार आएगा.
उपाय- रोज सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें