Shukra Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में जितना महत्वपूर्ण शुक्र का गोचर होता है, उतना ही शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन भी होता है. इस समय शुक्र स्वराशि वृषभ में बैठे हुए हैं, जिससे उनका प्रभाव काफी मजबूत माना जा रहा है. अब इसी राशि में रहते हुए शुक्र 27 अप्रैल 2026 को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. रोहिणी नक्षत्र को प्रेम, आकर्षण और रचनात्मकता का प्रतीक माना जाता है, जिसके स्वामी चंद्रमा हैं.
चूंकि, शुक्र भी सुख, वैभव और रिश्तों के कारक ग्रह हैं, ऐसे में उनका यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ परिणाम लेकर आ सकता है. इस दौरान लोगों के व्यक्तित्व में निखार आ सकता है, साथ ही धन और सफलता के अवसर भी बढ़ सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि बुध के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को लाभ होगा.
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए यह समय काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. करियर में नई संभावनाएं बन सकती हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा. सीनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा. बिजनेस से जुड़े लोगों को भी आगे बढ़ने और मुनाफा कमाने के मौके मिल सकते हैं. बॉस बनने के अवसर भी मिल सकते हैं.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह परिवर्तन खास रहने वाला है. नए संपर्क बन सकते हैं, जिससे व्यापार में नए रास्ते खुल सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे. स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में भी सुधार देखने को मिलेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा. आप अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ेंगे. आपकी कला और टैलेंट को पहचान मिलने की संभावना है.
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए यह समय तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है. सरकारी या कानूनी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. आपके व्यक्तित्व और प्रभाव में वृद्धि होगी, जिससे लोग आपकी बातों को महत्व देंगे. रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. परिवार का माहौल अच्छा रहेगा. पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं. संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन खुश रहेगा.