scorecardresearch
 

Shukra Gochar 8 May 2026: ताकतवर मंगल के नक्षत्र में शुक्र! 8 मई से 3 राशियों को होगा अपार धन लाभ

8 मई को शुक्र देव मंगल के स्वामित्व वाले मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे. शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन तीन राशियों के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है. इन राशियों की धन की स्थिति में सुधार आएगा और करियर में सफलता मिलेगी.

Advertisement
X
8 मई को धन-वैभव के कारक शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे. (Photo: ITG)
8 मई को धन-वैभव के कारक शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे. (Photo: ITG)

Shukra Gochar 8 May 2026: 8 मई को धन-वैभव के कारक शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. इस नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं. ऐसे में मंगल पर पूरी तरह शुक्र की छाया रहेगी और इसका प्रभाव कुछ राशियों को मालामाल कर सकता है. ज्योतिषविदों का कहना है कि मंगल के स्वामित्व वाले नक्षत्र में गोचर करते ही शुक्र देव 3 राशियों को शुभ परिणाम देंगे. आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

मेष राशि
धनधान्य की स्थिति बेहतर होने वाली है. नौकरी-व्यापार में तरक्की के सुनहरे अवसर आपके हाथ लगेंगे. कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं. अटका हुआ धन वापस मिलेगा. कहीं कर्ज में दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है. व्यापारियों को नए सौदे और लाभदायक अवसर मिल सकते हैं. रिश्तों में आकर्षण और आपसी समझ बेहतर होगी. रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए समय ज्यादा अच्छा रहने वाला है. इस दौरान आपकी बातों पर लोग जल्दी भरोसा करेंगे.

वृषभ राशि
जीवन में स्थिरता और उन्नति के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. इनकम बढ़ेगी और बचत पर ध्यान केंद्रित रहेगा. नौकरी करने वालों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. व्यापार में लाभ की प्रबल संभावनाएं हैं. किसी पुरानी संपत्ति से भी आपको लाभ मिल सकता है. परिवार में सुख-शांति और सहयोग बना रहेगा. निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और सही दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. हेल्थ भी अच्छी रहने वाली है.

Advertisement

तुला राशि
नौकरी और व्यापार में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे. आय में वृद्धि के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रिश्तों में सुधार आएगा और पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं. जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होगा. अपनी क्रिएटिविटी से लोगों को हैरान कर सकते हैं. रिश्तों के लिहाज से भी यह नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए शुभ साबित होगा. प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी. भाईचारे की भावना से काम करेंगे. परिवार की खुशियों पर ध्यान देंगे. बड़े फैसलों में बड़ों की सलाह ध्यान रखेंगे. सेहत भी बढ़िया रहने वाली है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement