scorecardresearch
 

Shukra Gochar 2026: आज होगा शुक्र देवता का महागोचर, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Shukra Gochar 2026: शुक्र ग्रह प्रेम, सौंदर्य, वैभव, सुख‑सुविधा और आकर्षण के कारक माने जाते हैं. 14 मई 2026 यानी आज शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं. बुध की मित्र राशि मिथुन में शुक्र का यह गोचर संवाद, रिश्तों, प्रेम जीवन, करियर और आर्थिक स्थिति पर गहरा प्रभाव डालेगा.

Advertisement
X
शुक्र गोचर 2026 (Photo: ITG)
शुक्र गोचर 2026 (Photo: ITG)

Shukra Gochar 2026: आज (14 मई 2026) शुक्र ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. शुक्र को ज्योतिष में प्रेम, सुख-सुविधा, वैभव, सौंदर्य और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है. वहीं मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, जो बुद्धि, संचार और तर्क के प्रतीक हैं. ऐसे में शुक्र और बुध का यह संयोग जीवन में रिश्तों, कम्युनिकेशन और लाइफस्टाइल पर खास प्रभाव डालेगा. आइए पंडित प्रवीण मिश्र से जानते हैं सभी 12 राशियों पर इसका असर. 

मेष राशि

शुक्र का यह गोचर आपके तीसरे भाव में होगा. जीवन की सुस्ती खत्म होकर गति बढ़ेगी. कम्युनिकेशन मजबूत होगा, यात्राओं के योग बनेंगे और रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं. रिश्तों में मिठास आएगी.

सावधानी: खर्चों को नियंत्रण में रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

वृषभ राशि

आपकी राशि से दूसरे भाव में शुक्र का गोचर होगा, जो धन और वाणी का भाव है. आय में वृद्धि होगी, वाणी में मधुरता आएगी और सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी.

सावधानी: फाइनेंशियल मामलों में सतर्क रहें और बोलचाल में संयम रखें.
उपाय: शुक्रवार को खीर का भोग लगाकर कन्याओं को प्रसाद दें.

मिथुन राशि

शुक्र आपकी ही राशि में गोचर करेंगे, जिससे आकर्षण और व्यक्तित्व में निखार आएगा. रुके हुए काम पूरे होंगे और सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा.

Advertisement

सावधानी: जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें और खानपान का ध्यान रखें.
उपाय: शिव परिवार का जल से अभिषेक करें.

कर्क राशि

यह गोचर आपके 12वें भाव में होगा. खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन आय के नए स्रोत भी बनेंगे. विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी.

सावधानी: सेहत और रिश्तों का ध्यान रखें, नकारात्मक विचारों से दूर रहें.
उपाय: शुक्रवार को गरीबों को भोजन कराएं.

सिंह राशि

शुक्र आपके 11वें भाव में गोचर करेंगे, जो लाभ का भाव है. इच्छाएं पूरी होंगी, प्रमोशन और आय में वृद्धि के योग हैं.

सावधानी: अहंकार और क्रोध से बचें, समय प्रबंधन करें.
उपाय: शुक्रवार को 1 किलो चावल दान करें.

कन्या राशि

यह गोचर आपके 10वें भाव में होगा. करियर में सफलता, नौकरी के अवसर और व्यापार में उन्नति मिलेगी.

सावधानी: काम में लापरवाही न करें और खर्चों को नियंत्रित रखें.
उपाय: भगवान शिव को प्रतिदिन जल चढ़ाएं.

तुला राशि

शुक्र आपके 9वें भाव में गोचर करेंगे और यह आपके स्वामी भी हैं. भाग्य का साथ मिलेगा, धन लाभ और धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे.

सावधानी: स्वास्थ्य और खर्चों का ध्यान रखें.
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

वृश्चिक राशि

यह गोचर आपके 8वें भाव में होगा. अचानक धन लाभ और विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी.

Advertisement

सावधानी: रिश्तों में विवाद से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
उपाय: शुक्रवार को गरीब को भोजन कराएं.

धनु राशि

शुक्र आपके 7वें भाव में गोचर करेंगे. दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी और बिजनेस में लाभ होगा.

सावधानी: वाणी पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
उपाय: शुक्रवार को फल दान करें.

मकर राशि

यह गोचर आपके 6वें भाव में होगा. करियर में सफलता और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी.

सावधानी: जल्दबाजी से बचें, उधार लेन-देन से दूर रहें.
उपाय: 7 गरीबों को फल दान करें.

कुंभ राशि

शुक्र आपके 5वें भाव में गोचर करेंगे. करियर में सफलता, संतान सुख और नए अवसर मिलेंगे.

सावधानी: स्वास्थ्य और वाणी पर नियंत्रण रखें.
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

मीन राशि

यह गोचर आपके 4थे भाव में होगा. प्रॉपर्टी से लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में मजबूती मिलेगी.

सावधानी: खर्चों को नियंत्रित रखें और लंबी यात्रा से बचें.
उपाय: शिव परिवार का अभिषेक करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement