Shukra Gochar 2026: ज्योतिष में किसी भी ग्रह का एक ही समय पर राशि और नक्षत्र दोनों बदलना बेहद खास घटना मानी जाती है. ऐसा ही एक अनोखा संयोग 26 मार्च को बनने जा रहा है, जब शुक्र सुबह 5 बजकर 13 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे और साथ ही अश्विनी नक्षत्र में भी गोचर करेंगे. यह बदलाव खासतौर पर प्रेम, रिश्ते, पैसा और करियर पर असर डाल सकता है. ज्योतिष के अनुसार, यह स्थिति नई शुरुआत, तेज फैसलों और अचानक मिलने वाले अवसरों का संकेत देती है. अब जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके लिए यह गोचर ज्यादा लाभकारी साबित हो सकता है.
मेष राशि
शुक्र का आपकी ही राशि में आना आपके व्यक्तित्व को और आकर्षक बना सकता है. इस दौरान आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे. करियर में नए मौके मिल सकते हैं. धन लाभ के योग बनेंगे. व्यापार करने वालों को नई साझेदारी से फायदा हो सकता है. प्रेम जीवन में भी नई ऊर्जा देखने को मिलेगी.
वृषभ राशि
इस समय आपके जीवन में धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं. रुके हुए काम आगे बढ़ने लगेंगे. खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आमदनी के नए रास्ते भी खुलेंगे. विदेश या दूर स्थान से लाभ मिलने के संकेत हैं. रिश्तों में सुधार होगा. मन शांत रहेगा.
सिंह राशि
यह गोचर आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है. आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है. दोस्तों या नेटवर्क का पूरा सहयोग मिलेगा. नई योजनाएं सफल होंगी. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. प्रेम संबंध भी मजबूत हो सकते हैं.
तुला राशि
कामकाज के क्षेत्र में यह समय आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है. ऑफिस में आपकी छवि मजबूत होगी. वरिष्ठ आपके काम से खुश रहेंगे. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते हैं. परिवार में भी खुशहाली बनी रहेगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा.
मीन राशि
यह समय आपके लिए भाग्य को मजबूत करने वाला हो सकता है. अटके हुए काम पूरे होंगे. यात्राओं से लाभ मिलेगा. करियर में नए अवसर सामने आएंगे. आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. पढ़ाई और प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.