scorecardresearch
 

Shukra Gochar 2026: होली से पहले बदलेगा भाग्य! 2 मार्च को शुक्र के गोचर से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Shukra Gochar 2026: 2 मार्च 2026 को शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसे उनकी उच्च राशि माना जाता है. इस गोचर का असर खासतौर पर वृषभ, कर्क, कन्या और धनु राशि के लोगों पर सकारात्मक पड़ेगा. जानें करियर, धन और रिश्तों पर इसका क्या प्रभाव होगा.

Advertisement
X
शुक्र गोचर 2026 (Photo: ITG)
शुक्र गोचर 2026 (Photo: ITG)

Shukra Gochar 2026: होली से ठीक पहले 2 मार्च को शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिष में शुक्र को सुख, प्रेम, धन और विलासिता का कारक माना जाता है, इसलिए इसका यह गोचर कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. खास बात यह है कि इस दौरान पारिवारिक जीवन, करियर और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में भी अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं. आइए आसान भाषा में जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय खास रहने वाला है. 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर लाभ देने वाला साबित हो सकता है. आय बढ़ने के संकेत हैं और पैसे कमाने के नए मौके मिल सकते हैं. जो लोग विदेश से जुड़े काम करते हैं, उन्हें अच्छा फायदा हो सकता है. करियर में भी धीरे-धीरे ग्रोथ देखने को मिलेगी. परिवार में खासकर बड़े भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे. 

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए यह समय भाग्य का साथ लेकर आ सकता है. कामों में आसानी होगी और अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं.  परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और रिश्तों में सुधार होगा.  नौकरी और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं.  छात्रों के लिए भी यह समय अच्छा रह सकता है. 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर सामाजिक और निजी जीवन दोनों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. आपकी मेहनत का फल मिलने लगेगा और लोगों के बीच आपकी पहचान मजबूत होगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हो सकती है, कुछ लोगों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से पहचान मिल सकती है. 

Advertisement

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय खुशियां लेकर आ सकता है. घर-परिवार में अच्छा माहौल रहेगा और कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.  कुछ लोग इस दौरान नया वाहन भी खरीद सकते हैं. सेहत के मामले में भी राहत महसूस होगी.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement