scorecardresearch
 

Shukra Gochar: सुपर पावरफुल मोड में आएंगे शुक्र, 3 राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव

Shukra Gochar: सुख, ऐश्वर्य और विलासिता के कारक ग्रह शुक्र अब अपना नक्षत्र बदलने जा रहे हैं. 6 अप्रैल 2026 को शुक्र देव भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, यहाँ वे 16 अप्रैल 2026 तक विराजमान रहेंगे.

Advertisement
X
भरणी नक्षत्र के स्वामी खुद शुक्र ही हैं
भरणी नक्षत्र के स्वामी खुद शुक्र ही हैं

Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही असरदार उनका नक्षत्र परिवर्तन भी माना जाता है. सुख, ऐश्वर्य और विलासिता के कारक ग्रह शुक्र अब अपना नक्षत्र बदलने जा रहे हैं. 6 अप्रैल 2026 को शुक्र देव भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. यहाँ वे 16 अप्रैल 2026 तक विराजमान रहेंगे. दिलचस्प बात यह है कि भरणी नक्षत्र के स्वामी खुद शुक्र ही हैं. जब कोई ग्रह अपने ही नक्षत्र में होता है, तो उसकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है. शुक्र का यह 10 दिनों का सफर 3 खास राशियों के लिए किसी 'गोल्डन पीरियड' से कम नहीं होगा.

1. तुला राशि (Libra): 
शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए इनका अपने ही नक्षत्र में आना आपके लिए जैकपॉट जैसा है. 6 से 16 अप्रैल के बीच आपको अचानक कहीं से बड़ा धन लाभ हो सकता है. अगर आप प्रमोशन या सैलरी बढ़ने का इंतजार कर रहे थे, तो इस दौरान आपको खुशखबरी मिल सकती है.

2. वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर निवेश और प्रॉपर्टी के मामले में बहुत लकी रहने वाला है.यदि आप कोई नई डील फाइनल करना चाहते हैं, तो 6 अप्रैल के बाद का समय सबसे उत्तम है.
जीवनसाथी के साथ पुराने मनमुटाव दूर होंगे और घर में खुशियों का माहौल रहेगा.

3. धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि वालों के लिए शुक्र का भरणी नक्षत्र में जाना करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए शानदार है. जो लोग कला, मीडिया या फैशन जगत से जुड़े हैं, उन्हें इन 10 दिनों में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. आप नया वाहन या घर की सजावट से जुड़ा कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं.

Advertisement

उपाय:
शुक्र की कृपा और अधिक पाने के लिए इन 10 दिनों के दौरान शुक्रवार को सफेद चीजों जैसे चीनी या दूध का दान करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement