Shani Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष के अनुसार, शनि ग्रह बहुत धीमी चाल से चलते हैं, इसलिए इनका असर लंबे समय तक बना रहता है. साल 2026 में 22 फरवरी को शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के पहले चरण से निकलकर दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे. द्रिक पंचांग के मुताबिक, शनि इस स्थिति में करीब 21 मार्च तक रहेंगे. इस दौरान उनका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय खास रूप से फायदेमंद माना जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र मीन राशि में स्थित होता है और इसके स्वामी स्वयं शनि हैं. ऐसे में जब शनि अपने ही नक्षत्र के दूसरे चरण में आते हैं, तो उनकी स्थिति मजबूत मानी जाती है. इसका असर यह होता है कि रुके हुए काम आगे बढ़ने लगते हैं और जीवन में स्थिरता व प्रगति के संकेत मिलते हैं.
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए यह समय राहत लेकर आ सकता है. जो काम काफी समय से अटके हुए थे, वे अब पूरे होने लगेंगे. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आपकी पहचान बढ़ेगी. पैसों के मामले में स्थिति बेहतर होगी. अचानक लाभ के योग बन सकते हैं. परिवार में शांति बनी रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव से बचना जरूरी है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह बदलाव सकारात्मक रहेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. नौकरी में प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं. घर-परिवार में सहयोग मिलेगा. पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नए निवेश के मौके मिल सकते हैं. हालांकि, सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना जरूरी है.
मीन राशि
मीन राशि के लिए यह समय काफी अच्छा साबित हो सकता है, क्योंकि शनि इसी राशि में हैं. करियर और बिजनेस में नए मौके मिलेंगे. पहले किए गए निवेश से फायदा हो सकता है. घर में खुशी का माहौल रहेगा और अपनों का साथ मिलेगा. इस समय अपने फैसले खुद लेने से लाभ होगा. नई शुरुआत करने के लिए भी समय अनुकूल है.