scorecardresearch
 

Shani Asta 2026: 41 दिन शनि अस्त! 13 मार्च से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

शनि देव 13 मार्च को शाम 07.13 बजे मीन राशि में अस्त होंगे और 22 अप्रैल तक यानी लगभग 41 दिन इसी अवस्था में रहेंगे. ज्योतिष अनुसार, अस्त शनि का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, जहां कुछ राशियों को लाभ मिलेगा तो कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

Advertisement
X
शनि देव 13 मार्च की शाम 7 बजकर 13 मिनट पर अस्त होंगे. (Photo: ITG)
शनि देव 13 मार्च की शाम 7 बजकर 13 मिनट पर अस्त होंगे. (Photo: ITG)

Shani Asta 2026: न्याय देव शनि 13 मार्च को मीन राशि में अस्त होने वाले हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि देव 13 मार्च की शाम 7 बजकर 13 मिनट पर अस्त होंगे और फिर 22 अप्रैल तक इसी अवस्था में रहेंगे. कुल मिलाकर शनि पूरे 41 दिन तक अस्त रहने वाले हैं. शनि का अस्त होना कुछ राशियों के लिए अनुकूल माना जा रहा है. जबकि अस्त शनि कुछ राशियों को परेशान भी कर सकता है. आइए जानते हैं कि अस्त शनि किन राशियों की मुश्किल बढ़ाने वाला है.

कर्क राशि
शनि के अस्त होते ही कर्क राशि के लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी. आपको सोच-समझकर फैसले लेने होंगे. एक गलत फैसला बड़े नुकसान का कारण बन सकता है. क्रोध, अहंकार से आपको बचना होगा. बातचीत के वक्त शब्दों का प्रयोग ध्यानपूर्वक करें. करियर के क्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं. घर-परिवार में भी तनाव का सामना करना पड़ सकता है.

कन्या राशि
कन्या राशि के लिए भी शनि का अस्त होना बहुत अच्छा नहीं माना जा रहा है. आपके निजी और पेशेवर जीवन में रुकावटें आ सकती हैं. मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने में देरी हो सकती है. यह आपके धैर्य-संयम की परीक्षा का समय है. शनि के अस्त होते ही आपको आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान देना होगा. खर्चों पर नियंत्रण रखें. फिलहाल निवेश की योजनाओं से दूर रहें. आय के स्रोत बढ़ाने पर काम करना होगा.

Advertisement

मकर राशि
मकर राशि के लिए भी यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. क्योंकि शनि इसी राशि के स्वामी ग्रह हैं, इसलिए इनके अस्त होने का प्रभाव मकर राशि वालों पर ज्यादा पड़ सकता है. तेजी से चल रहे कार्यों में अचानक रुकावट आ सकती है. धन का प्रवाह धीमा हो सकता है. आप आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है. बड़े और जोखिम भरे फैसले लेने से बचना ही समझदारी होगी. सेहत का भी विशेष ख्याल रखना होगा. दांपत्य जीवन में खुशहाली बनाए रखने के प्रयास करने होंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement