सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही खरमास समाप्त हो गया है. इसके साथ ही शुभ-मांगलिक कार्यों पर लगी पाबंदी भी हट गई है. 15 अप्रैल यानी कल से शादी-विवाह का शुभ मुहूर्त शुरू होने वाला है. ज्योतिष विद्वानों को कहना है कि अगले कुछ महीनों तक देशभर में शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी. इस दौरान चार बड़े ग्रहों का शुभ प्रभाव भी रहने वाला है. आइए जानते हैं कि अप्रैल से लेकर जुलाई तक शादी-विवाह के कितने मुहूर्त रहने वाले हैं.
पंडित संजय शर्मा के अनुसार, सूर्य अपनी उच्च की राशि मेष में प्रवेश कर चुके हैं. इस राशि में उनके साथ सुखों के प्रदाता शुक्र भी विराजमान हैं. जून में कर्क बृहस्पति भी कर्क राशि में जाकर उच्च के हो जाएंगे. इस बीच शनि की स्थिति भी मजबूत रहेगी. ग्रहों की यह मजबूत स्थिति कार्यों स्थिरता लेकर आती है. शादी के बंधन में बंधने जा रही नई जोड़ियों के लिए यह समय काफी अच्छा दिख रहा है. ऐसे में शांति और श्रद्धा के साथ किए गए मांगलिक कार्यों का फल बहुत अच्छा मिलता है.
अप्रैल 2026 में शादी विवाह के 7 मुहूर्त
सोमवार, 15 अप्रैल 2026
सोमवार, 20 अप्रैल 2026
मंगलवार, 21 अप्रैल 2026
शनिवार, 25 अप्रैल 2026
रविवार, 26 अप्रैल 2026
सोमवार, 27 अप्रैल 2026
मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
बुधवार, 29 अप्रैल 2026
मई 2026 में शादी विवाह के 8 मुहूर्त
शुक्रवार, 1 मई 2026
रविवार, 3 मई 2026
मंगलवार, 5 मई 2026
बुधवार, 6 मई 2026
गुरुवार, 7 मई 2026
शुक्रवार, 8 मई 2026
बुधवार, 13 मई 2026
गुरुवार, 14 मई 2026
जून 2026 में शादी विवाह के 8 मुहूर्त
रविवार, 21 जून 2026
सोमवार, 22 जून 2026
मंगलवार, 23 जून 2026
बुधवार, 24 जून 2026
गुरुवार, 25 जून 2026
शुक्रवार, 26 जून 2026
शनिवार, 27 जून 2026
सोमवार, 29 जून 2026
जुलाई 2026 में शादी विवाह के 4 मुहूर्त
बुधवार, 1 जुलाई 2026
सोमवार, 6 जुलाई 2026
मंगलवार, 7 जुलाई 2026
शनिवार, 8 जुलाई 2026