scorecardresearch
 

Navpancham Rajyog 2026: सूर्य-गुरु आज बनाएंगे नवपंचम राजयोग, इन 3 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते

Navpancham Rajyog 2026: 5 मार्च यानी आज सूर्य और गुरु की युति से नवपंचम राजयोग बन रहा है. जानें मिथुन, कन्या और मकर राशि को करियर, धन और सफलता में कैसे मिलेगा फायदा.

Advertisement
X
नवपंचम राजयोग 2026 (Photo: ITG)
नवपंचम राजयोग 2026 (Photo: ITG)

Navpancham Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है और यह हर महीने राशि बदलते हैं. फिलहाल सूर्य कुंभ राशि में हैं और 15 मार्च तक इसी राशि में रहेंगे. इस दौरान वे अन्य ग्रहों के साथ अलग-अलग तरह की युति भी बनाएंगे, जिससे कई शुभ योगों का निर्माण होगा.

इसी तरह 5 मार्च यानी आज सूर्य और गुरु के बीच विशेष युति का निर्माण होने जा रहा है, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है. द्रिक पंचांग के मुताबिक, आज रात सूर्य-गुरु दोनों रात 10 बजकर 41 मिनट पर करीब 120 डिग्री के अंतर पर होंगे. सूर्य जहां आत्मविश्वास, पद और प्रतिष्ठा के कारक माने जाते हैं, वहीं देवगुरु बृहस्पति ज्ञान, भाग्य और धन से जुड़े होते हैं. ऐसे में इन दोनों का यह योग कुछ राशियों के लिए खास लाभ देने वाला साबित हो सकता है. तो आइए जानते हैं कि सूर्य और गुरु के नवपंचम योग से किन राशियों को लाभ होने जा रहा है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय काफी शुभ रहने वाला है. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कामकाज में सफलता मिलने के संकेत हैं. नौकरी या बिजनेस में आपकी मेहनत रंग लाएगी. नए अवसर भी मिल सकते हैं. पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं. आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

Advertisement

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को भी इस राजयोग से फायदा मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी और आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. नौकरी में बदलाव या बेहतर अवसर मिलने की संभावना है. व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं. आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हो सकती है.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह योग अचानक धन लाभ के संकेत दे रहा है. करियर में आप अपनी पसंद के काम में आगे बढ़ सकते हैं. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. व्यापार में चल रही समस्याएं दूर हो सकती हैं. मुनाफा बढ़ने के योग हैं. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. हालांकि, रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा, ताकि किसी तरह की गलतफहमी न हो.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement