scorecardresearch
 

Mesh Sankranti: सूर्य-शुक्र का मिलन, मेष राशि में अद्भुत संयोग, इन राशियों को होगा बड़ा मुनाफा

Shukraditya Rajyog : ज्योतिष शास्त्र में शुक्रादित्य राजयोग को एक बहुत ही शुभ और प्रभावशाली योग माना गया है. यह योग तब बनता है जब किसी राशि में सूर्य आदित्य और शुक्र एक साथ विराजमान होते हैं.

Advertisement
X
मेष संक्रांति पर शनि देव मेहरबान (Photo: ITG)
मेष संक्रांति पर शनि देव मेहरबान (Photo: ITG)

Shukraditya Rajyog : 14 अप्रैल 2026 को जब सूर्य देव मेष राशि में जाएंगे, तो इसे ज्योतिष में मेष संक्रांति कहा जाएगा. इस बार की खास बात यह है कि वहां पहले से ही शुक्र देव बैठे होंगे. ऐसे में सूर्य और शुक्र का मिलन होगा. सूर्य और शुक्र एक साथ मिलते हैं, तो शुक्रादित्य राजयोग बनता है. यह योग अप्रैल के अंत तक रहेगा. यह योग 4 राशियों  की किस्मत चमका देगा. जानते हैं वो राशियां कौन सी है.

1. मेष राशि (Aries)
सूर्य आपकी ही राशि में आ रहे हैं, इसलिए आप खुद को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. डर खत्म होगा.  लोग आपकी बातों को सुनेंगे. ऑफिस या समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी. रुके हुए काम अब तेजी से पूरे होंगे.

2. मिथुन राशि (Gemini)
आपके लिए यह समय धन लाभ का है. पैसों से जुड़ी जो समस्याएं चल रही थीं, वे दूर होने लगेंगी. कमाई के नए रास्ते खुलेंगे. अगर आपने कहीं पैसा निवेश किया है, तो वहां से अच्छा मुनाफा मिल सकता है. 

3. कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए यह समय करियर में तरक्की लेकर आ रहा है. नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी. अगर आप प्रमोशन या नई नौकरी की तलाश में हैं, तो बात बन सकती है. व्यापारियों को भी बड़ा ऑर्डर या मुनाफा मिल सकता है. 

Advertisement

4. सिंह राशि (Leo)
चूंकि सूर्य आपके स्वामी हैं, इसलिए आपके लिए यह समय गोल्डन पीरियड जैसा है. किस्मत आपका साथ देने लगेगी. जो काम मेहनत करने पर भी नहीं बन रहे थे, वे अब आसानी से हो जाएंगे. घर-परिवार में खुशहाली आएगी . समाज में आपकी धाक जमेगी. 

क्या करें जिससे लाभ मिले?
इस समय का पूरा फायदा उठाने के लिए रोज सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाएं. जरूरतमंदों को गुड़ या लाल कपड़े का दान करें.  यह समय आलस्य छोड़कर मेहनत करने का है, क्योंकि ग्रह पूरी तरह आपके पक्ष में हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement