Budh Ast 2026: ज्योतिष शास्त्र में 'बुध' को बुद्धि, व्यापार और संचार का कारक माना जाता है. जब भी बुध देव अपनी स्थिति बदलते हैं, तो बाजार से लेकर व्यक्ति की जेब तक पर असर पड़ता है. इस बार 28 फरवरी 2026 की रात 10:09 बजे बुध ग्रह कुंभ राशि में 'अस्त' होने जा रहे हैं. आमतौर पर ग्रहों का अस्त होना कमजोर माना जाता है, लेकिन इस बार का समीकरण कुछ अलग है. बुध का यह बदलाव 4 खास राशियों के लिए 'वरदान' साबित होने वाला है, जिससे उनके करियर और बैंक बैलेंस में बड़ा उछाल आएगा. आइए जानते हैं वो कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं जिनकी लॉटरी लगने वाली है.
1. मिथुन राशि (Mithun Rashi)
आपकी राशि के स्वामी खुद बुध देव हैं, इसलिए इनका अस्त होना आपके लिए बंद किस्मत के ताले खोलने जैसा होगा. अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो वह वापस मिल सकता है. बिजनेस करने वालों को कोई बड़ी ग्लोबल डील हाथ लग सकती है. जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई या नौकरी करना चाहते हैं, उनका रास्ता साफ होगा.
2. कन्या राशि (Kanya Rashi)
कन्या राशि वालों के लिए बुध का अस्त होना किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. प्रमोशन की चिट्ठी घर आ सकती है. अगर आप निवेश (Investment) की सोच रहे हैं, तो यह समय मुनाफा देने वाला है. पुरानी आर्थिक तंगी दूर होगी और आय के नए स्रोत बनेंगे.
3. वृषभ राशि (Vrishabha Rashi)
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय 'अचानक धन लाभ' वाला रहने वाला है. पैतृक संपत्ति या शेयर बाजार से लाभ के योग हैं. अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम शुरू करना चाहते हैं, तो बुध का यह गोचर आपको खूब तरक्की दिलाएगा. साथ ही, सेहत में सुधार होगा और पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी.
4. मकर राशि (Makar Rashi)
मकर राशि के जातकों के लिए करियर के मोर्चे पर बड़ी खुशखबरी आने वाली है. ऑफिस में आपकी सैलरी बढ़ सकती है या कोई मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है. व्यापारियों को अपने काम को फैलाने का मौका मिलेगा. इस दौरान आपको अचानक से गुप्त धन या रुका हुआ बोनस मिल सकता है.