scorecardresearch
 

March Grah Gochar: होली आते ही ग्रहों का महा-उलटफेर! 5 राशियों की रातों-रात पलटेगी किस्मत

March Grah Gochar: मार्च 2026 में ग्रहों की चाल करियर और आर्थिक उन्नति के नए द्वार खोलने वाली है. होली और चैत्र नवरात्रि के बीच बनने वाले 'मालव्य' और 'शुक्रादित्य' जैसे राजयोग सभी राशियों के लिए बड़े वित्तीय बदलावों का संकेत दे रहे हैं.

Advertisement
X
मार्च में ग्रहों की महायुति
मार्च में ग्रहों की महायुति

Grah Gochar March 2026: मार्च 2026 में वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का एक अत्यंत प्रभावशाली और दुर्लभ जमावड़ा लगने जा रहा है. महीने की शुरुआत में ही कुंभ राशि में बुध, मंगल, सूर्य और राहु के एकत्र होने से 'चतुष्ग्रही योग' का निर्माण होगा. इसके प्रभाव से बुधादित्य, मंगलादित्य और नवपंचम जैसे शक्तिशाली राजयोग सक्रिय रहेंगे, जो व्यापारिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में बड़ी प्रगति लाएंगे. शनि का मीन में और गुरु का मिथुन में होना इस समय की ऊर्जा को और भी बढ़ा देगा.  महीने की शुरुआत  में कुंभ राशि ग्रहों का मुख्य केंद्र होगी. यहां बुध, मंगल, सूर्य और राहु के एक साथ होने से शासन-प्रशासन और तकनीकी क्षेत्रों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. बुधादित्य और मंगलादित्य योग के कारण निर्णय क्षमता और साहस में वृद्धि होगी, जो पेशेवर उन्नति के लिए बेहतरीन है. 

शुक्र का मालव्य राजयोग और गोचर
2 मार्च को शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां वे उच्च के होकर 'मालव्य राजयोग' बनाएंगे. इस दौरान शुक्र की शनि के साथ युति विलासिता और स्थायित्व का संतुलन लाएगी.  3 मार्च को बुध का श्रवण नक्षत्र में जाना और मंगल का नक्षत्र परिवर्तन ऊर्जा के प्रवाह को एक नई दिशा देगा. 

शुक्रादित्य राजयोग और नक्षत्र परिवर्तन
4 मार्च को शुक्र का उत्तराभाद्रपद और 5 मार्च को सूर्य का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश एक 'त्रिग्रही योग' बनाएगा, जिससे 'शुक्रादित्य राजयोग' बनेगा.  यह समय रचनात्मक कार्यों और कला जगत के लिए स्वर्ण काल की तरह होगा.  26 मार्च को शुक्र का मेष राशि में जाना रिश्तों और व्यापार में नया उत्साह भरेगा. 

राहु का नक्षत्र परिवर्तन और समापन
महीने के अंत में राहु की स्थिति महत्वपूर्ण रहेगी.  29 मार्च को राहु शतभिषा नक्षत्र में और 31 मार्च को रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.  राहु का यह गोचर मानसिक स्पष्टता बढ़ाएगा.  भविष्य की बड़ी योजनाओं को हकीकत में बदलने में मदद करेगा. यह महीना आध्यात्मिक और भौतिक दोनों ही क्षेत्रों में प्रगति सुनिश्चित करने वाला है. जानते हैं यह योग किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाएंगे

Advertisement


मेष राशि
26 मार्च को शुक्र का आपकी राशि में प्रवेश आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ाएगा.  करियर में नए अवसर मिलेंगे. चतुष्ग्रही योग के कारण कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी. आर्थिक मामलों में सुधार होगा.  रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. 

वृषभ राशि
उच्च के शुक्र का प्रभाव आपके लाभ भाव को मजबूत करेगा.  आय के नए स्रोत बन सकते हैं.  सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. 

मीन राशि
2 मार्च से उच्च के शुक्र आपकी राशि में मालव्य राजयोग बनाएंगे.  इससे व्यक्तित्व में निखार आएगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी.  शनि की उपस्थिति से मेहनत का फल भी मिलेगा. 

तुला राशि
शुक्र आपके स्वामी ग्रह हैं, इसलिए उनका उच्च राशि में होना करियर और साझेदारी के मामलों में लाभ देगा.  व्यवसाय विस्तार के योग बनेंगे.  पारिवारिक जीवन में संतुलन रहेगा.

सिंह राशि
कुंभ में बने ग्रह योग आपके लिए भाग्य वृद्धि के संकेत दे रहे हैं. विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है. सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा.  नई योजनाएं सफल हो सकती हैं. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement