scorecardresearch
 

Mangal Uday 2026: मंगल उदय होते ही इन राशियों का बदलेगा भाग्य, बनेंगे धन और तरक्की के योग!

Mangal Uday 2026: 2 मई 2026 को मंगल ग्रह के उदय होने से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस दौरान ऊर्जा, आत्मविश्वास और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं. जानें किन 5 राशियों के लिए यह समय सबसे ज्यादा लाभकारी रहेगा.

Advertisement
X
2 मई को मंगल के उदय होने से 5 राशियों को फायदा मिलेगा   (Photo: ITG)
2 मई को मंगल के उदय होने से 5 राशियों को फायदा मिलेगा (Photo: ITG)

Mangal Uday 2026: वैदिक ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा और ग्रहों का सेनापति कहा जाता है. ज्योतिष के मुताबिक, 2 मई 2026 को सुबह 4 बजकर 30 मिनट मंगल ग्रह का उदय होने जा रहा है. जब कोई ग्रह सूर्य के बहुत करीब चला जाता है और उसकी शक्ति कमजोर मानी जाती है, इसे अस्त होना कहते हैं. लेकिन, जब वही ग्रह सूर्य से दूर जाकर दोबारा दिखाई देने लगता है और प्रभावी हो जाता है, तो उसे उदय कहा जाता है.

ऐसे में 2 मई को मंगल के उदय होने से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. खासतौर पर 5 राशियों के लिए यह समय लाभदायक साबित हो सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों को इसका फायदा मिल सकता है.

मेष राशि

मंगल मेष राशि के स्वामी हैं, इसलिए इसका उदय आपके लिए शुभ संकेत लेकर आएगा. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. सेहत में सुधार होगा. आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है.

सिंह राशि

इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर होगी. आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आपकी पहचान और सम्मान बढ़ेगा. प्रमोशन या आय बढ़ने के संकेत भी मिल रहे हैं.

तुला राशि

आर्थिक मामलों में यह समय आपके लिए अच्छा रह सकता है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा. घर का माहौल भी खुशहाल रहेगा.

Advertisement

वृश्चिक राशि

मंगल उदय से आपको पुराने विवादों से राहत मिल सकती है. मन शांत रहेगा. प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़ा कोई फायदा मिल सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा.

मकर राशि

जो लोग लंबे समय से परेशानियों का सामना कर रहे थे, उनके लिए राहत भरा समय शुरू हो सकता है. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. सेहत में भी सुधार होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement