23 मार्च को मंगल देव शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे. इसके बाद वो 2 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जहां शनि पहले से बैठे हुए हैं. ऐसे में मीन राशि में शनि और मंगल की युति से द्वंद्व योग का निर्माण होगा. ज्योतिषविदों की मानें तो यह भयंकर योग तीन राशियों के जीवन में उथल-पुथल मचा सकता है. इन राशि के जातकों को पेशेवर मोर्चे पर भारी नुकसान झेलने पड़ सकते हैं. 11 मई को जब मंगल मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे, तब इन जातकों को राहत मिलेगी. आइए विस्तार से जानते हैं.
मिथुन राशि
द्वंद्व योग मिथुन राशि के जातकों के जीवन में हाहाकार मचा सकता है. क्रोध-अहंकार में वृद्धि होगी, जिससे आप कई सुनहरे अवसरों को गंवा सकते हैं. गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा. आवेश में लिया गया निर्णय नुकसानदायक साबित हो सकता है. इस दौरान, चोट-दुर्घटना से भी आपको बचने की सलाह दी जाती है. धन हानि की संभावना बनी रहेगी. रुपए-पैसे का लेन-देन बिल्कुल न करें. आपकी गाढ़ी कमाई डूब सकती है.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए भी मंगल-शनि का यह संयोग अशुभ माना जा रहा है. जल्दबाजी या धैर्य खोना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है. आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें. धन हानि के संकेत मिल रहे हैं. संपत्ति के मामलों में भी आपको झटका लग सकता है. आय के स्रोत प्रभावित हो सकते हैं. धन के प्रवाह का अच्छा संतुलन बनाए रखने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी.
मीन राशि
मीन राशि में ही यह युति बन रही है. इसलिए इस राशि के लोगों पर इसका प्रभाव अधिक पड़ सकता है. मीन राशि वालों को वाहन चलाते समय सावधानी रखें. लोगों के साथ अनबन या विवाद होने की संभावना अधिक रहेगी. बिना वजह क्रोध बढ़ सकता है. जमापूंजी के खर्च होने का भी डर आपको सताएगा. यह पूंजी किसी बड़े विवाद के चलते खतरे में पड़ सकती है. लोगों पर आंख मूंदकर बिल्कुल भरोसा न करें.