scorecardresearch
 

Mangal Gochar 2026: आज मंगल का होने जा रहा गोचर, बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Mangal Gochar 2026: 23 फरवरी 2026 यानी आज शौर्य और साहस के प्रतीक मंगल देव शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं. ब्रह्मांड की इस हलचल का आपकी राशि पर क्या असर होगा. आइए जानते हैं.

Advertisement
X
23 फरवरी को मंगल के कुंभ राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा (Photo: ITG)
23 फरवरी को मंगल के कुंभ राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा (Photo: ITG)

Mangal Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का राशि परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.  23 फरवरी 2026 को मंगल ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 1 अप्रैल 2026 तक यहीं रहेंगे.  इसके बाद मंगल मीन राशि में चले जाएंगे. खास बात यह है कि कुंभ राशि में पहले से ही सूर्य, बुध, शुक्र और राहु मौजूद हैं.  ऐसे में मंगल के आते ही पंचग्रही योग बनेगा, जो काफी प्रभावशाली माना जा रहा है.  मंगल को साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास का कारक ग्रह कहा जाता है, इसलिए इसका यह गोचर करियर, बिजनेस और निर्णय लेने की क्षमता पर बड़ा असर डाल सकता है. आइए पंडित प्रवीण मिश्र से जानते हैं सभी राशियों पर इसका प्रभाव.

मेष राशि

मेष राशि के लिए यह गोचर काफी लाभ देने वाला रहेगा.  करियर में तरक्की के संकेत हैं और जिन लोगों का प्रमोशन रुका हुआ है, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है.  नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी सफलता मिल सकती है.  बिजनेस में भी फायदा होगा. हालांकि, इस दौरान अहंकार और जल्दबाजी से बचना जरूरी है.  सोच-समझकर फैसले लें और अनजान लोगों पर आंख बंद करके भरोसा न करें. 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय प्रोफेशनल ग्रोथ लेकर आएगा. नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं और टारगेट पूरे करने में सफलता मिलेगी. बिजनेस में नई योजनाएं फायदा देंगी. ध्यान रखें कि गुस्से में कोई फैसला न लें और परिवार के साथ संतुलन बनाए रखें. 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय मेहनत का फल देने वाला रहेगा. करियर में सफलता मिलेगी और रुके हुए काम पूरे होंगे.  प्रतियोगिता में आप आगे निकल सकते हैं. लेकिन, दूसरों की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें और पॉजिटिव सोच बनाए रखें. 

Advertisement

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को इस दौरान थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है. कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें और सीनियर्स के साथ तालमेल बनाए रखें. बिजनेस में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है.  परिवार और रिश्तों को संभालना जरूरी होगा. 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय करियर में सफलता देने वाला रहेगा. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और बिजनेस में भी फायदा होगा. लेकिन जीवनसाथी के साथ अहंकार टकराव से बचना जरूरी है. गुस्से पर नियंत्रण रखें. 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को इस समय सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है. नौकरी में विवाद से बचें और बिजनेस में बड़ा निवेश करने से फिलहाल रुकें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खानपान में लापरवाही न करें. 

तुला राशि

तुला राशि के लिए यह गोचर काफी शुभ रहेगा.  करियर में ग्रोथ होगी, प्रमोशन के योग बनेंगे और बिजनेस में लाभ मिलेगा. हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है और बेवजह के मामलों में उलझने से बचें. 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को धैर्य से काम लेने की जरूरत है. करियर में सफलता के लिए मेहनत बढ़ानी होगी. बिजनेस में सही निर्णय लाभ दिलाएंगे. गुस्सा और जल्दबाजी आपके काम बिगाड़ सकते हैं, इसलिए शांत रहना जरूरी है. 

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह समय पराक्रम और मेहनत बढ़ाने वाला रहेगा. करियर में मजबूती आएगी और बिजनेस में भी फायदा होगा. गलत संगति से दूर रहें और परिवार को समय देना न भूलें. 

Advertisement

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह समय मेहनत का फल देने वाला रहेगा. नौकरी और करियर में सुधार होगा. वाणी पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. 

कुंभ राशि

कुंभ राशि में ही यह पंचग्रही योग बन रहा है, इसलिए इन लोगों के लिए यह समय खास रहेगा. करियर में नए मौके मिलेंगे और बिजनेस में प्लानिंग सफल होगी. लेकिन खर्चों और जोखिम भरे फैसलों से बचना जरूरी है. 

मीन राशि

मीन राशि वालों को इस समय सावधानी से काम लेना होगा. करियर में मेहनत बढ़ानी होगी और बिजनेस में बड़े निवेश से बचना चाहिए. खर्चों पर नियंत्रण रखें और रिश्तों को संभालकर चलें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement