scorecardresearch
 

Ketu Nakshatra Parivartan 2026: 29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

Ketu Nakshatra Parivartan 2026: 29 मार्च 2026 को केतु मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इस गोचर का सकारात्मक असर मेष, सिंह और धनु राशि के लोगों पर पड़ सकता है. करियर, धन और अवसरों के मामले में इन राशियों को अच्छे संकेत मिल सकते हैं.

Advertisement
X
केतु नक्षत्र परिवर्तन 2026 (Photo: ITG)
केतु नक्षत्र परिवर्तन 2026 (Photo: ITG)

Ketu Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि जब भी किसी ग्रह का नक्षत्र गोचर होता है तो उसका प्रभाव सभी के जीवन पर पड़ता है. 29 मार्च 2026 को पापी ग्रह केतु का नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है. इस दिन केतु अपने ही नक्षत्र मघा में प्रवेश करेगा. इस नक्षत्र में केतु का गोचर कुछ राशि वालों के जीवन पर बेहद सकारात्मक प्रभाव डालेगा. चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं.

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए केतु का गोचर काफी सकारात्मक दिखाई दे रहा है. करियर में नई संभावनाएं बनेंगी. बिजनेस में अचानक से बड़ा धन लाभ होने के आसार दिखाई दे रहे हैं. अटके हुए काम पूरे होंगे. निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और महत्वपूर्ण निर्णय आपके पक्ष में आएंगे. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए केतु का गोचर आर्थिक दृष्टि से शुभ साबित होने वाला है. नौकरी में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं. व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा. पुराने निवेश से आप अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे. परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा. नई नौकरी प्राप्त होने की भी संभावना है. विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा हो सकता है.

Advertisement

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए भी केतु का नक्षत्र गोचर लाभकारी दिखाई दे रहा है. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. करियर में नई उपलब्धियां मिलने की प्रबल संभावना है. आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. काम के सिलसिले में विदेश यात्रा हो सकती है. बिजनेस वालों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. नौकरी में आप काफी बेहतर करेंगे. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement