मेष राशि
आज किसी की बातों में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. परिवार के अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी. खानपान में सात्विकता रखें और अनजान लोगों पर जल्दी भरोसा न करें. भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में सावधानी जरूरी रहेगी और किसी भी तरह की लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. विवाद और बहस से दूरी बनाकर रखें.
शुभ अंक: 1, 8 और 9
शुभ रंग: लाल
आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव आदित्य की पूजा करें. सूखे फल और मिश्री का दान करें. "ॐ घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें और जरूरतमंद की मदद करें.
वृष राशि
व्यापार और उद्योग से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा. टीमवर्क का पूरा लाभ मिलेगा और नए व्यावसायिक अवसर सामने आ सकते हैं. आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. महत्वपूर्ण जानकारियां आपके काम आएंगी. साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है.
शुभ अंक: 6, 8 और 9
शुभ रंग: श्वेत
आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव आदित्य की पूजा करें. सूखे फल और मिश्री बांटें. "ॐ घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें और दूसरों की सहायता करें.
मिथुन राशि
आज जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने पर ध्यान दें. जल्दबाजी से बचें और नियमों का पालन करें. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा लेकिन विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा. किसी भी प्रकार के लालच से दूर रहें और दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें.
शुभ अंक: 1, 5 और 8
शुभ रंग: अंजीर समान
आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव आदित्य की पूजा करें. सूखे फल और मिश्री बांटें. "ॐ घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें और लालच से बचें.
कर्क राशि
दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा. आपकी प्रतिभा और मेहनत लोगों को प्रभावित करेगी. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे. कला, शिक्षा और बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा. अनुशासन बनाए रखना लाभदायक रहेगा.
शुभ अंक: 1, 2 और 8
शुभ रंग: गुलाबी
आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव आदित्य की पूजा करें. सूखे फल और मिश्री बांटें. "ॐ घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें और सक्रिय बने रहें.
सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और पेशेवर जीवन में प्रगति होगी. निजी मामलों में जल्दबाजी से प्रतिक्रिया देने से बचें. भावुक निर्णय लेने के बजाय तर्क और संतुलन से काम करें. रिश्तों में मधुरता बनाए रखने की कोशिश करें. आज व्यवहार में सहजता आपको लाभ दिलाएगी.
शुभ अंक: 1 और 9
शुभ रंग: माणिक्य के समान
आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव आदित्य की पूजा करें. सूखे फल और मिश्री बांटें. "ॐ घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें और दूसरों की बात ध्यान से सुनें.
कन्या राशि
साहस और आत्मविश्वास के साथ किए गए प्रयास सफल होंगे. करियर और कारोबार में सक्रियता बनी रहेगी. सामाजिक कार्यों में सम्मान मिलेगा. भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा. बहस से बचकर सार्थक संवाद पर जोर दें.
शुभ अंक: 1, 5 और 8
शुभ रंग: पिस्ता कलर
आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव आदित्य की पूजा करें. सूखे फल और मिश्री बांटें. "ॐ घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें और जनहित के कार्यों से जुड़ें.
तुला राशि
घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा और यात्रा के योग भी बन सकते हैं. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. आपकी वाणी और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेंगे. सकारात्मक सोच बनाए रखें.
शुभ अंक: 6, 8 और 9
शुभ रंग: सिल्वर कलर
आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव आदित्य की पूजा करें. सूखे फल और मिश्री बांटें. "ॐ घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें और साज-सज्जा तथा स्वच्छता का ध्यान रखें.
वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत मिल सकती है. आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ नए कार्यों की शुरुआत करेंगे. करियर और व्यापार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. आपकी रचनात्मक सोच लोगों को प्रभावित करेगी. सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं.
शुभ अंक: 1, 8 और 9
शुभ रंग: गहरा लाल
आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव आदित्य की पूजा करें. सूखे फल और मिश्री बांटें. "ॐ घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें और नई सोच अपनाएं.
धनु राशि
आज निवेश और खर्च दोनों पर संतुलित नजर रखें. लेन-देन में पारदर्शिता बनाए रखें. विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति हो सकती है. न्यायिक मामलों में धैर्य रखना बेहतर रहेगा. योग और ध्यान मानसिक शांति देंगे.
शुभ अंक: 1, 3, 8 और 9
शुभ रंग: केसरिया
आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव आदित्य की पूजा करें. सूखे फल और मिश्री बांटें. "ॐ घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें. योग, ध्यान और प्राणायाम करें तथा सामर्थ्य के अनुसार दान दें.
मकर राशि
आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. कारोबार में नए प्रस्ताव सामने आएंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा. कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा लाभ मिलने की संभावना है.
शुभ अंक: 5, 8 और 9
शुभ रंग: जामुनी
आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव आदित्य की पूजा करें. सूखे फल और मिश्री बांटें. "ॐ घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें और कार्यों में तेजी बनाए रखें.
कुंभ राशि
आज पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. नए आर्थिक स्रोत बन सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेगी. आत्मविश्वास बनाए रखें और नए अवसरों का लाभ उठाएं.
शुभ अंक: 1, 8 और 9
शुभ रंग: गेहूंआ
आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव आदित्य की पूजा करें. सूखे फल और मिश्री बांटें. "ॐ घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें और सहयोग की भावना बनाए रखें.
मीन राशि
भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है. लंबित कार्य पूरे होने की संभावना है. उच्च शिक्षा, करियर और व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. वरिष्ठों की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी. यात्रा के भी योग बन सकते हैं. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें.
शुभ अंक: 1, 3, 8 और 9
शुभ रंग: सुनहरा
आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव आदित्य की पूजा करें. सूखे फल और मिश्री बांटें. "ॐ घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें और सहयोग की भावना बढ़ाएं.