इस साल ज्येष्ठ माह पूरे दो महीने का रहने वाला है. ज्येष्ठ का महीना 2 मई से शुरू होगा और 29 जून को समाप्त होगा. दरअसल, ज्येष्ठ माह में 17 मई से अधिक मास लग जाएगा, जो कि 17 जून को समाप्त होगा. इसलिए ये माह बढ़कर 59 दिन का होने वाला है. यह महीना हनुमान जी को अत्यंत प्रिय है. ज्योतिषविदों का कहना है कि इस महीने हनुमान जी की प्रिय राशियों पर विशेष दृष्टि रहती है. आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ माह में किन राशियों को लाभ मिलेगा.
मेष राशि
मेष राशि मंगल ग्रह के स्वामित्व की राशि है और इस राशि पर हनुमान जी की दया दृष्टि हमेशा रहती है. ज्येष्ठ के महीने में यह कृपा और बढ़ जाता है. इसलिए इस राशि के जातकों का संकटों से बचाव होता है. इनकी कठिनाइयां आसानी से दूर हो जाती हैं. इन लोगों के जो भी कार्य रुके होते हैं, वो बजरंगबली की कृपा से आसानी से पूरे हो जाते हैं. इन लोगों को ज्येष्ठ में बजरंगबली की नियमित पूजा से बड़ा लाभ मिलता है.
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं, जिन्हें हनुमान जी का गुरु भी माना गया है. सूर्य देव ने ही हनुमान जी को बाल अवस्था में विशिष्ट ज्ञान और वरदान दिए थे. इसलिए इस राशि के जातकों को भी हनुमान जी खूब लाभ देते हैं. ज्येष्ठ में बजरंगबली की पूजा से आपको करियर में ऊंचा मुकाम मिलेगा. धन, वैभव, सुख में वृद्धि होगी. जीवन में चल रहा संघर्ष और तनाव कम होगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल ग्रह हैं. इसलिए इस राशि के लिए हनुमान जी की उपासना अत्यंत शुभ मानी जाती है. ज्येष्ठ माह में बजरंगबली की पूजा से आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी. कर्ज, उधार और निवेश से जुड़े मामले संधेंगे. दुर्घटना, चोट या अन्य संकटों से भी बजरंगबली आपकी रक्षा करेंगे. इस राशि के लोगों पर बजरंगबली की कृपा बनी रहने की बात कही जाती है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि का स्वामी शनि ग्रह है. शास्त्रों में वर्णित है कि हनुमान जी ने शनि देव को रावण की कैद से मुक्त कराया था. इसी वजह से कुंभ राशि के लोगों पर हनुमान जी की विशेष कृपा मानी जाती है. ज्येष्ठ में हनुमान जी नियमित पूजा से आपको कर्ज, मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी. इनके नाम का स्मरण करने से घर का नकारात्मक वातावरण भी दूर होता है.