scorecardresearch
 

How To keep Room cool: 45 डिग्री की गर्मी में राहत देगा इस दिशा में लगा AC, नहीं तपेगा कमरा

वास्तु शास्त्र के जानकारों की मानें तो घर या कमरे में AC को दक्षिण-पूर्व (अग्नि कोण) में लगाना सबसे उत्तम होता है. यह दिशा अग्नि तत्व से संबंध रखती है. इसलिए AC या बिजली से चलने वाले कुछ उपकरणों को घर की इसी दिशा में रखना अच्छा होता है.

Advertisement
X
घर की उत्तर, पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में हल्के रंगों का प्रयोग करें. (Photo: ITG)
घर की उत्तर, पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में हल्के रंगों का प्रयोग करें. (Photo: ITG)

How To keep Room cool: उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है. दिल्ली से लेकर यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान तक सभी बड़े राज्य तप रहे हैं. कई जगहों पर पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है. AC, कूलर, पंखा तक लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं. ऐसे में वास्तु शास्त्र के जानकारों का कहना है कि घर में इन उपकरणों के होने भर से अब काम नहीं चलेगा. ये उपकरण घर में कहां और किन दिशाओं में लगे हैं, इसका ख्याल रखना भी जरूरी है. सही दिशा में AC होने से न सिर्फ कमरे को बेस्ट कूलिंग मिलेगी, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होगा.

AC किस दिशा में लगाना चाहिए?
वास्तु शास्त्र के जानकारों की मानें तो घर या कमरे में AC को दक्षिण-पूर्व (अग्नि कोण) में लगाना सबसे उत्तम होता है. यह दिशा अग्नि तत्व से संबंध रखती है. इसलिए AC या बिजली से चलने वाले कुछ उपकरणों को घर की इसी दिशा में रखना अच्छा होता है. इस दिशा में लगा AC बेहतर कूलिंग करेगा. AC की लाइफ अच्छी रहेगी. और घर की ऊर्जा भी बैलेंस रहेगी.

कूलर रखने की सही दिशा क्या है?
वास्तु के अनुसार, कूलर वायु और चंद्र तत्व से संबंध रखता है. इसलिए इस घर की उत्तर-पश्चिम (नॉर्थ-वेस्ट) दिशा में रखना अनुकूल माना जाता है. इससे न सिर्फ कमरा में ठंडक और खुलापन महसूस होता है, बल्कि मानसिक शांति, संतुलन और स्थिरता भी आती है. मान्यता है कि जिन घरों में इस दिशा में कूलर जाता है, वहां लोगों को लाइफ काफी बैलेंस रहती है. लोगों में आपसी मतभेद नहीं होते हैं. प्यार-प्रेम बढ़त पर रहता है. जबकि इसकी विपरीत दिशाओं में कूल लगाने से लोगों के बीच ईर्ष्या, चिड़चिड़ापन और तनाव जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं.

Advertisement

दिशा के हिसाब से करें रंगों का चुनाव
वास्तु शास्त्र कहता है कि हमें दिशा के अनुरूप ही घर में रंगों का चुनाव करना चाहिए. इससे न सिर्फ घर में सुख-शांति का अनुभव होता है. बल्कि संबंधित दिशा में भड़कीले रंगों का प्रयोग न करने से ठंडक भी महसूस होती है. इसके लिए घर की उत्तर, पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में हल्के रंगों का प्रयोग करना अच्छा माना जाता है. इस दिशाओं में दीवारों का या इंटीरियर का रंग सफेद, क्रीम, या पीच कलर जैसे रंगों का प्रयोग करना अच्छा माना जाता है.

किस दिशा में सोना चाहिए?
घर में AC, कूलर या पंखा सही दिशा में लगाने के साथ-साथ यह समझना भी जरूरी है कि आप किस दिशा में सो रहे हैं. गलत दिशा में सोना आपको नुकसान दे सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोते वक्त आपका सिर हमेशा दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए. वहीं, पैरों को पूर्व या दक्षिण दिशा की तरफ करके सोना अच्छा नहीं होता है. मान्यता है कि पश्चिम या उत्तर दिशा की ओर पैर करके सोने से नींद बेहतर आती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement