scorecardresearch
 

Gochar March 2026: 4 दिन में 4 बड़े ग्रहों का बैक-टू-बैक गोचर, मार्च में इन 6 राशियों की बढ़ेगी कमाई

2 से 5 मार्च के बीच शुक्र, प्लूटो, मंगल और सूर्य के लगातार गोचर होने वाले हैं. ग्रहों के बैक-टू-बैक गोचर से लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा. ज्योतिषविदों की मानें तो पांच राशियों के लिए यह गोचर विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकते हैं.

Advertisement
X
मार्च की शुरुआत में हो रहा ग्रहों का बैक-टू-बैक गोचर 6 राशियों के लिए शुभ रहने वाला है. (Photo: ITG)
मार्च की शुरुआत में हो रहा ग्रहों का बैक-टू-बैक गोचर 6 राशियों के लिए शुभ रहने वाला है. (Photo: ITG)

Gochar March 2026: मार्च का महीना ग्रहों की चाल के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है. मार्च की शुरुआत में ग्रहों का बैक-टू-बैक गोचर होने वाला है. 2 मार्च को पहले शुक्र देव मीन राशि में गोचर करेंगे. फिर 3 मार्च को यम यानी प्लूटो का श्रवण नक्षत्र में गोचर होगा. 3 मार्च को ही मंगल शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 4 मार्च को शुक्र उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे. आखिर में 5 मार्च को सूर्य पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. ग्रहों का ये बैक-टू-बैक गोचर पांच राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. आइए जानते हैं कि ये गोचर किन राशियों को लाभान्वित करेगा.

मेष राशि (Aries)- ग्रहों का ये बैक-टू-बैक गोचर मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे. अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा. करियर में नई उपलब्धियों को हासिल करेंगे. पद-प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेंगे. व्यापारिक मोर्चे पर तेजी से लाभ बटोरेंगे. हाथ आए मौकों को भुनाएंगे. परिवार का सुख-शांति भरा माहौल रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

मिथुन राशि (Gemini)- मिथुन राशि वालों के करियर में भी कुछ बड़े बदलाव आ सकते हैं. नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना है. नया काम शुरू करने की शुरुआत हो सकती है. अपनी योजनाओं को अच्छे से एग्जिक्यूट कर पाएंगे. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नए संपर्क भविष्य में फायदा देंगे. आप किसी ऐसे शख्स के संपर्क में आ सकते हैं जो करियर के मोर्चे पर आपको लाभ दिलाएगा.

Advertisement

सिंह राशि (Leo)- सिंह राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल दिख रहा है. आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों की तरक्की की होगी. प्रमोशन-इन्क्रीमेंट संभव है. नई टेक्नोलॉजी की ओर अग्रसर होंगे. धन का संचय आसानी से होगा. परिवार का सहयोग मिलेगा और नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी. माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे.

तुला राशि (Libra)- यह संयोग आर्थिक उन्नति के लिहाज से उत्तम रहने वाला है. निवेश की योजनाएं अच्छा रिटर्न्स देंगी. संपत्ति से लाभ होने की संभावना है. करियर में स्थिरता आएगी अधिकारियों का भरोसा आप पर बढ़ेगा. छात्रों के लिए समय बहुत अच्छा रहने वाला है. प्रतियोगी परीक्षाओं या इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है.

धनु राशि (Sagittarius)- धनु राशि वालों को अचानक लाभ मिलने के योग हैं. आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. व्यापार में भी तेजी बनी रहेगी. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं. आय के नए स्रोत उत्पन्न हो सकते हैं. पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों को अधिक लाभ मिलेंगे. परिवार में नई खुशियां आएंगी. निवेश और संपत्ति से जुड़े मामले लाभान्वित करेंगे.

मकर राशि (Capricorn)- यह करियर में उन्नति का समय है. तेजी से ग्रोथ करेंगे. आय में वृद्धि के भी संकेत दिख रहे हैं. आपको भूमि या वाहन सुख मिल सकता है. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा. पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक मोर्चे पर लिए गए  फैसले आपके भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement