scorecardresearch
 

Gajkesari Yog 2026: 21 अप्रैल को गुरु-चंद्र की युति से बनेगा ये विशेष राजयोग, 5 राशियों को मिलेगा धन और सफलता

Gajkesari Rajyog 2026: 21 अप्रैल 2026 को बनने वाला गजकेसरी राजयोग कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सफलता के रास्ते खोल सकता है. गुरु और चंद्रमा की यह युति जीवन में स्थिरता, आत्मविश्वास और आर्थिक मजबूती लाने वाली मानी जाती है. खासतौर पर जिन लोगों के काम लंबे समय से अटके हुए हैं, उनके लिए यह समय राहत और तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है.

Advertisement
X
गुरु चंद्रमा की युति से बनेगा गजकेसरी राजयोग (Photo: ITG)
गुरु चंद्रमा की युति से बनेगा गजकेसरी राजयोग (Photo: ITG)

Gajkesari Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल में बदलाव जीवन पर गहरा असर डालता है. 21 अप्रैल 2026 को एक बेहद शुभ संयोग बनने जा रहा है, जब चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और वहां पहले से मौजूद गुरु (बृहस्पति) के साथ युति करेंगे. इस खास मिलन से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा, जिसे सफलता, सम्मान और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इस योग का असर खासतौर पर कुछ राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है.

क्या होता है गजकेसरी राजयोग?

जब गुरु और चंद्रमा एक ही राशि में आ जाते हैं, तो गजकेसरी राजयोग बनता है. ज्योतिष में इसे ऐसा योग माना गया है जो व्यक्ति को बुद्धिमान, प्रभावशाली और सफल बनाता है. इसके प्रभाव से जीवन में स्थिरता और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं.

मिथुन राशि

यह राजयोग आपकी ही राशि में बन रहा है, इसलिए इसका असर सबसे ज्यादा आप पर पड़ेगा. इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और फैसले लेने की क्षमता मजबूत होगी. लंबे समय से अटके हुए सरकारी या कानूनी काम पूरे हो सकते हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह योग आमदनी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. नए इनकम सोर्स बन सकते हैं. अगर आप निवेश करने का सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है. पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है. पैतृक संपत्ति से भी फायदा होने के संकेत हैं.

Advertisement

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के करियर पर इस योग का सीधा असर पड़ेगा. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार करने वालों को बड़ी डील मिलने की संभावना है. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

धनु राशि

धनु राशि के लिए यह समय रिश्तों और साझेदारी के लिहाज से अच्छा रहेगा. वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी. बिजनेस पार्टनरशिप में लाभ मिल सकता है. अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह योग शिक्षा और संतान से जुड़ी खुशखबरी ला सकता है. छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के मौके बनेंगे. घर या वाहन खरीदने की योजना भी पूरी हो सकती है.

क्यों खास है यह योग?

गजकेसरी राजयोग को बेहद शुभ और प्रभावशाली माना जाता है. यह योग व्यक्ति के जीवन में धन, सम्मान और सफलता के नए रास्ते खोल सकता है. खासतौर पर यह मानसिक मजबूती और सही निर्णय लेने की क्षमता को भी बढ़ाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement