Dhanshakti Rajyog 2026: साल 2026 की शुरुआत से ही कुंभ राशि में ग्रहों की हलचल मची पड़ी है. इस समय धन और वैभव के कारक शुक्र तथा बुद्धि-संवाद के प्रतीक बुध कुंभ राशि भी मौजूद हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर मंगल का भी कुंभ राशि में प्रवेश होगा. मंगल के आते ही यहां मंगल और शुक्र की युति बनेगी, जिससे धनशक्ति राजयोग बनेगा. ज्योतिष में इस योग को बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है. कुछ राशियों को इससे अच्छा लाभ भी प्राप्त होगा, जबकि कुछ को संभलकर चलने की सलाह दी जा रही है. तो आइए जानते हैं कि 23 फरवरी को धनशक्ति राजयोग के बनने से किन राशियों पर सकारात्मक असर और आर्थिक लाभ प्राप्त होगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को इस समय परिवार का अच्छा साथ मिल सकता है. आर्थिक मामलों में नए अवसर सामने आ सकते हैं, जिससे बचत बढ़ाने का मौका मिलेगा. प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी. हालांकि, सेहत को लेकर लापरवाही न करें. बेवजह की बहस से दूर रहें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. व्यापार करने वालों के लिए समय अनुकूल रह सकता है. सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए संपर्क भविष्य में काम आ सकते हैं. मित्रों का सहयोग मिलने से कठिन काम भी आसान लगेंगे.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय उत्साह बढ़ाने वाला हो सकता है. पढ़ाई कर रहे छात्रों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है. धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. कुछ लोग पढ़ाई या सीखने से जुड़े किसी यात्रा कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं. आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर खास रह सकता है. आप अपने काम पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ करेंगे. व्यापार में लाभदायक सौदे मिल सकते हैं और आपकी प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी हो सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पानी पर्याप्त मात्रा में पीते रहें.