scorecardresearch
 

Chaturgrahi Yog 2026: चैत्र नवरात्र पर आज बन रहा है चतुर्ग्रही राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Chaturgrahi Yog 2026: चैत्र नवरात्र की शुरुआत के साथ ही मीन राशि में आज चतुर्ग्रही योग भी बना रहा है. चतुर्ग्रही योग को ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही शुभ माना जाता है, जिसके बनने से जातकों को धन लाभ होता है. तो आइए जानते हैं कि इस विशेष योग के बनने से किन राशियों को लाभ मिलने वाला है.

Advertisement
X
नवरात्र की शुरुआत के साथ आज चतुर्ग्रही राजयोग बन रहा है (Photo: ITG)
नवरात्र की शुरुआत के साथ आज चतुर्ग्रही राजयोग बन रहा है (Photo: ITG)

Chaturgrahi Yog 2026: आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है. ज्योतिषियों के मुताबिक, चैत्र नवरात्र पर आज चतुर्ग्रही योग बन रहा है. द्रिक पंचांग के मुताबिक, मीन राशि में चार बड़े ग्रह चंद्रमा, शनि, सूर्य और शुक्र, एक साथ बैठे हुए हैं. चैत्र नवरात्र पर चतुर्ग्रही योग का संयोग पूरे 500 साल बाद बन रहा है. यह खास योग 20 मार्च तक प्रभाव में रहेगा. जब एक ही राशि में चार ग्रह एक साथ इकट्ठे होते हैं, तो उस स्थिति को चतुर्ग्रही योग कहा जाता है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय खास तौर पर फायदेमंद रहने वाला है.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं. अगर आप नौकरी बदलने या विदेश जाने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा. मेहनत का पूरा फल मिलने के योग बन रहे हैं. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. सीनियर्स का सपोर्ट भी मिलेगा. निवेश से भी अच्छा फायदा हो सकता है, लेकिन सोच-समझकर फैसला लेना जरूरी होगा. परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के लिए यह योग किस्मत बदलने वाला साबित हो सकता है. लंबे समय से अटके काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है. पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर तरक्की का रास्ता खोलेंगी. रिश्तों में भी मधुरता बढ़ेगी. पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं.

Advertisement

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए करियर में उन्नति के रास्ते खुल सकते हैं. नौकरी में लोग आपको जानने लगेंगे. प्रमोशन के योग बन सकते हैं. आय में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. वाहन खरीदने के भी संकेत हैं. बिजनेस करने वालों के लिए नए डील्स फाइनल हो सकते हैं, जिससे लाभ होगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए भी यह समय काफी शुभ रहेगा. आय में बढ़ोतरी के साथ-साथ नौकरी में तारीफ और प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं. विदेश से नौकरी का ऑफर आने की संभावना है. व्यापार में भी अच्छा फायदा हो सकता है. नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. मानसिक शांति का अनुभव होगा. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement