Chandradhi Yog 2026: चंद्राधि योग ज्योतिष शास्त्र का एक बेहद शुभ और प्रभावशाली योग माना जाता है. इसे व्यक्ति के जीवन में सफलता, सम्मान और सुख-सुविधाओं से जोड़ा जाता है. ज्योतिषियों के मुताबिक, जब चंद्रमा से छठे, सातवें या आठवें भाव में बुध, शुक्र और गुरु जैसे शुभ ग्रह मौजूद होते हैं, तब चंद्राधि योग बनता है. इस समय ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी है कि यह योग सक्रिय हो गया है.
द्रिक पंचांग के अनुसार, 6 मार्च की शाम चंद्रमा ने तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश किया था और 8 अप्रैल की सुबह तक वहीं रहने वाले हैं. दूसरी तरफ, शुक्र मेष राशि में और गुरु मिथुन राशि में स्थित हैं. इस स्थिति में ये दोनों ग्रह चंद्रमा से छठे और आठवें भाव में बैठे हैं, जिससे चंद्राधि योग का निर्माण हो रहा है. ग्रहों के इस खास संयोग का प्रभाव कई राशियों पर शुभ रूप में देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं कि यह चंद्राधि योग किन राशियों के लिए लाभकारी माना जा रहा है.
वृषभ राशि
चंद्राधि योग वृषभ राशि के लोगों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. इस दौरान आप खुद को पहले से ज्यादा आत्मविश्वासी और मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे. नौकरी या बिजनेस में किए गए प्रयासों का अच्छा फल मिल सकता है. कुछ लोगों को करियर में तरक्की या प्रमोशन की खबर भी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं. घर-परिवार का माहौल भी खुशहाल रहेगा. घर में मेहमानों का आना-जाना भी बढ़ सकता है.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए भी यह समय लाभ देने वाला हो सकता है. चंद्रमा के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है या रुका हुआ धन वापस आ सकता है. व्यापार करने वालों को भी फायदा हो सकता है. परिवार और खासकर संतान पक्ष से खुशी मिल सकती है. समाज में आपकी पहचान बढ़ेगी. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भी हो सकती है.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह योग जीवन में बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है. खासकर मेहनत करने वालों को अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं. पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. कामकाज में आपकी परफॉर्मेंस बेहतर रहेगी. बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं. मानसिक रूप से भी आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे.