scorecardresearch
 

Budh Vakri 2026: कुंभ राशि में बुध की उल्टी चाल, कल से इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

ज्योतिष में किसी ग्रह के वक्री होने का अर्थ उसकी उल्टी चाल शुरू होना है. ज्योतिषविदों का कहना है कि बुध की उल्टी चाल तीन राशियों के लिए मंगलकारी साबित हो सकती है. इन राशियों को करियर और आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलेगा.

Advertisement
X
 बुध की उल्टी चाल 20 मार्च तक जारी रहेगी. (Photo: ITG)
बुध की उल्टी चाल 20 मार्च तक जारी रहेगी. (Photo: ITG)

Budh Vakri 2026: 26 फरवरी यानी कल से बुध की वक्री चाल शुरू होने वाली है. ज्योतिष में किसी ग्रह के वक्री होने का अर्थ उसकी उल्टी चाल शुरू होना है. बुध की उल्टी चाल 20 मार्च तक जारी रहेगी. ज्योतिषविदों का कहना है कि बुध की उल्टी चाल तीन राशियों के लिए मंगलकारी साबित हो सकती है. इन राशियों को करियर और आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलेगा. जिन जातकों को व्यापार में घाटा हो रहा था, उन्हें भी राहत मिल सकती है. पारिवारिक समय अच्छा रहने वाला है.

मेष राशि
बुध का वक्री होना मेष राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है. आपको व्यापार में अचानक फायदा मिल सकता है. नया काम शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है. नौकरी-व्यापार में चल रहीं परेशानियां कम होंगी. तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. मित्रों का सहयोग मिलेगा और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. प्रभावशाली लोगों से मुलाकात आपके भविष्य को उज्जवल बना सकती हैं. बड़े लोगों के संपर्क में आने से आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना है. भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देंगे.

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए भी यह अवधि सकारात्मक परिणाम देने वाली रहेगी. आपको मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और किस्मत भी साथ देगी. पार्टनरशिप में किए गए फैसले लाभकारी साबित होंगे. ठप पड़ चुके कारोबार में नई जान फूंकेंगे. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. जीवनसाथी का समर्थन मिलेगा. माता-पिता की मदद से कोई पुराना काम पूरा हो सकता है. शादी-विवाह में शामिल होने का मौका मिल सकता है. पुराने मित्रों से भेंट-मुलाकात संभव है.

Advertisement

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए वक्री बुध शुभ संकेत दे रहा है. कर्ज और गैर जरूरी खर्च घट सकता है. अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. व्यवसाय में भी लाभ के योग बनेंगे. नया काम शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. नई प्रॉपर्टी की खरीदारी संभव है. घर-परिवार में शांति और संतुलन बना रहेगा. सेहत में सुधार संभव है. पुराने रोगों के से निजात पाएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement