scorecardresearch
 

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया से शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, बनने वाला है गजकेसरी योग

Akshaya Tritiya 2026: 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का त्योहार गजकेसरी योग के संयोग में मनाया जाएगा. इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा और सोने-चांदी जैसी मूल्यवान चीजों की खरीदारी शुभ मानी जाती है. ज्योतिषविदों का कहना है कि इस साल अक्षय तृतीया का त्योहार 4 राशियों के लिए शुभ सिद्ध हो सकता है.

Advertisement
X
अक्षय तृतीया पर गुरु-चंद्रमा की विशेष स्थिति से गजकेसरी योग का निर्माण होगा. (Photo: ITG)
अक्षय तृतीया पर गुरु-चंद्रमा की विशेष स्थिति से गजकेसरी योग का निर्माण होगा. (Photo: ITG)

Akshaya Tritiya 2026: इस साल अक्षय तृतीया का त्योहार 19 अप्रैल को मनाया जाएगा. इस बार अक्षय तृतीया गजकेसरी योग में मनाई जाएगी. ज्योतिषविदों का कहना है कि इस दिन गुरु-चंद्रमा की विशेष स्थिति से गजकेसरी योग का निर्माण होने वाला है. यह शुभ योग धन, व्यापार, पद-प्रतिष्ठा, बुद्धि और उन्नति के मोर्चे पर खूब लाभ देता है. अक्षय तृतीया पर जब यह योग बनेगा तो चार राशि के जातक इससे सबसे ज्यादा लाभान्वित हो सकते हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

मेष राशि
मेष राशि वालों को प्रॉपर्टी में निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है. यह समय आपके लिए जरूर कोई गोल्ड ऑपरचुनैटी लेकर आने वाला है. आर्थिक लाभ होगा. यह समय मानसिक शांति देने वाला रहेगा. माता-पिता से खुलकर बातचीत करने से समस्याओं का हल निकलेगा. छोटी-मोटी बीमारियों से भी आपको राहत मिलेगी. स्वास्थ्य बेहतर होगा.

कन्या राशि
अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आपको धन कमाने और निवेश करने के कई अच्छे मौके मिल सकते हैं. आय के स्रोत में वृद्धि देखने को मिल सकती है. मानसिक और शारीरिक रूप स्वस्थ महसूस करेंगे. किसी खास शख्स से अपने दिल की बात साझा करेंगे. सिंगल लोगों के लिए ये समय अच्छा दिख रहा है. शादी-विवाह का प्रस्ताव भी आपको मिल सकता है. सेहत पर ध्यान देंगे.

तुला राशि
तुला राशि में धन की बचत बढ़ेगी. मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी. मनचाही और भविष्य में लाभ देने वाली किसी संपत्ति में निवेश का मौका आपको मिल सकता है. परिवार में नई खुशियां आने से उत्साह दिखाई देगा. बुजुर्गों की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है. रोग-बीमारियों पर हो रहे जिस खर्च से आप परेशान थे, वो बहुत जल्द दूर हो सकता है.

Advertisement

धनु राशि
धनु राशि के जो व्यापारी लोग हैं, उनके लिए ये समय अच्छा दिख रहा है. करियर-कारोबार संवरेगा. पेशेवर जीवन में सफलता का नया अध्याय लिखने में कामयाब होंगे. आपकी आय-मुनाफा बढ़ने से आत्मविश्वास जागृत होगा. व्यक्तित्व में निखार आने से लोग आकर्षित होंगे. आपकी वाणी इस समय इतनी मीठी होगी कि हर कोई आपकी बातों से इम्प्रेस होगा. कुछ बड़ी इच्छाएं भी आपकी पूरी हो सकती हैं. नए दोस्त बनाने के अवसर भी मिलेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement