scorecardresearch
 
Advertisement

जयपुर में NEET पेपर लीक के ख‍िलाफ कांग्रेस का भारी प्रदर्शन, जमकर हंगामा

जयपुर में NEET पेपर लीक के ख‍िलाफ कांग्रेस का भारी प्रदर्शन, जमकर हंगामा

राजस्थान की राजधानी जयपुर में NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी प्रदेश मुख्यालय का घेराव करने की कोशिश की, जिसके बाद जमकर हंगामा देखने को मिला. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई और हालात काबू में करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा. कांग्रेस का पैदल मार्च प्रदेश मुख्यालय से शुरू होकर बीजेपी दफ्तर की ओर बढ़ा, लेकिन भारी बैरिकेडिंग के चलते पुलिस ने रास्ता रोक दिया. इस दौरान कई नेता और विधायक बैरिकेड्स पर चढ़ गए, जिससे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया.

Advertisement
Advertisement