scorecardresearch
 

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा! ट्रक से टकराई बस, 4 की मौत और 30 घायल

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. जबकि 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
X
तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते हुआ हादसा. (Photo: Screengrab)
तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते हुआ हादसा. (Photo: Screengrab)

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. जबकि करीब 30 यात्री घायल हो गए. यह हादसा पिनान क्षेत्र में चैनल नंबर 100 इंटरचेंज पुलिया के पास हुआ. जहां इंदौर से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे केमिकल से भरे ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. 

कई घायलों को हालत है नाजुक
जानकारी के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और अचानक सामने चल रहे ट्रक से दूरी का सही अनुमान नहीं लगा सकी, जिससे यह हादसा हो गया. दुर्घटना में बस चालक, एक महिला और एक बच्चे समेत कुल चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है.

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा. जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया. घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से पिनान के आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर कर दिया गया.

तेज रफ्तार को माना जा रहा है हादसे को मुख्य वजह
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है. साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि बस चालक ने पर्याप्त दूरी बनाए रखी थी या नहीं और क्या वाहन में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी थी. इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement