राजस्थान में भीलवाड़ा शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करने वाले नर्सिंग स्टाफ ने अपने डॉक्टर मालिक को ब्लैकमेल किया. अस्पताल संचालक को वॉट्सएप कॉल किया गया और 90 लाख रुपए की मांग की गई. आरोप है कि डॉक्टर के एक नर्स के साथ वाले वीडियो को लेकर धमकी दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर उनके अस्पताल में काम करने वाले दो नर्सिंग स्टाफ और दो हेल्पर को अरेस्ट किया है.
भीलवाड़ा शहर के सुभाषनगर थाना प्रभारी कैलाश कुमार बिश्नोई ने कहा कि शहर में स्थित निजी अस्पताल के स्टाफ ने अस्पताल के संचालक डॉक्टर को अस्पताल में ही काम करने वाले नर्सिंग स्टाफ ने ब्लैकमेल किया. आरोपियों ने दूसरे नंबर से कॉल कर धमकी दी थी और 90 लाख रुपए की मांग की.
यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम वाली 'सहेली' ने बर्बाद की जिंदगी! ब्लैकमेल कर लूटे पैसे और जेवर, फिर उतारा देह व्यापार में
पीड़ित डॉक्टर की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर साइबर टीम की मदद से जांच पड़ताल की जा रही है. जांच में पता चला कि एक महिला के नंबर से धमकी दी गई थी. जब महिला से पूछताछ की गई तो वह नंबर महिला का नहीं था. महिला के नाम से अस्पताल के बाहर टी स्टॉल के संचालक का नंबर था.
दो नर्सिंग स्टाफ लड़के और दो हेल्पर गिरफ्तार
मोबाइल नंबर से अस्पताल के मालिक को धमकी दी गई. पुलिस ने आरोपियों को डिटेन कर पूछताछ की. धमकी देने वाले अस्पताल में काम करने वाले दो नर्सिंग स्टाफ लड़के व दो हेल्पर निकले, जिन्हें अरेस्ट कर लिया गया. सभी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि अब इस मामले में जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा गिरफ्तार आरोपियों के पास मोबाइल में कोई वीडियो है या नहीं. अगर कोई वीडियो होगा तो उसकी भी जांच की जाएगी.