अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी महायुद्ध का आज पैंतीसवां दिन है. एक तरफ ट्रंप दो से तीन हफ्ते में बड़ा हमला करके ईरान युद्ध से बाहर निकलने का संकेत देते हैं. दूसरी तरफ खबर आती है कि युद्ध को लेकर ट्रंप की टीम में ही खींचतान होने लगी है, क्योंकि जंग के बीच ही आर्मी चीफ जनरल रैंडी जॉर्ज के अलावा दो और बड़े सैन्य अधिकारियों को भी पद से हटाने का फैसला लिया जाता है. तो अब ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या ट्रंप के घर में ही मतभेद होने लगा है?