तमिलनाडु की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक है. थलपति विजय आज सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. टीवीके अपनी पहली सरकार बनाने जा रही है और पार्टी को बहुमत जुटाने में वीसीके, कांग्रेस और आईयूएमएल का समर्थन मिला है. 4 मई के बाद से ही बहुमत को लेकर प्रदेश में हलचल थी, अब विजय ने बहुमत की बाधा पार कर ली है. जिसके बाद आज उनका शपथ ग्रहण होना है.