NEET UG पेपर लीक 2026 मामले में राजस्थान पुलिस की एसओजी ने सिर्फ शक और आशंका की बिना पर इस केस की जांच शुरु की. और तफ्तीश शुरु करने के चंद घंटे बाद ही उन्हें पता चल गया कि कैसे इस पेपर लीक को अंजाम दिया गया. अब हम आपको एक ऐसी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट दिखाते हैं जिससे आपको पेपर लीक की साजिश का पूरी जानकारी मिलेगी और आप ये भी जान पाएंगे कि कितनी आसानी से छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ की कोशिश हो रही थी.