scorecardresearch
 
Advertisement

खबरें असरदार: ईरान का ब्रह्मास्त्र 'सेजिल' इजरायल के किसी भी कोने तक मार करने में सक्षम

खबरें असरदार: ईरान का ब्रह्मास्त्र 'सेजिल' इजरायल के किसी भी कोने तक मार करने में सक्षम

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है. हालांकि इजरायल दावा करता है कि ईरान की सेजिल मिसाइल से कहीं अटैक नहीं हुआ है.

Advertisement
Advertisement