scorecardresearch
 
Advertisement

बंगाल में BJP ने कैसे किया असंभव को संभव? देखें ये बुलेटिन

बंगाल में BJP ने कैसे किया असंभव को संभव? देखें ये बुलेटिन

पांच राज्यों के नतीजे जब भविष्य में आगे और बारीकी से देखे जाएंगे तो ये बात तय रूप से देखी जाएगी कि जिन मुस्लिम वोट के दम पर विपक्ष खुद को सिकंदर समझता रहा है, अब उस सियासत का मुकद्दर हिंदू वोट की एकजुटता के आगे चलने वाला नहीं है. बंगाल और असम दो राज्य जहां तीस से पैंतीस फीसदी मुस्लिम वोटर हैं. जहां एक तरफ बंगाल में ममता के जीते हुए 37 फीसदी विधायक मुस्लिम ही जीते हैं. जहां असम में कांग्रेस के 19 में 18 विधायक मुस्लिम ही जीते हैं. जहां बंगाल में लेफ्ट, कांग्रेस के मुस्लिम उम्मीदवार ही खाता खोल पाए हैं। तब हिंदू वोट की ताकत बीजेपी ने दिखाई है.

Advertisement
Advertisement