अमेरिका और इजरायल डिफेंस फोर्सेज के भीषण हमले के बाद ईरान ने पलटवार करते हुए एक बार फिर अबू धाबी को निशाना बनाया है. इस बार ईरान ने अबू धाबी के हबशान गैस फैसिलिटीज पर हमला किया. इस भीषण हमले में फैसिलिटीज को गंभीर नुकसान पहुंचा है. इस हमले में 4 लोग घायल भी हुए है जिसमें दो मिस्र और दो पाकिस्तान के नागरिक है और मिस्र के एक नागरिक की मौत हो चुकी है.