आज पूरे देश की नजरें दो शहरों पर टिकी हुई हैं पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई... दोनों ही जगहों पर मुख्यमंत्री तय होना था.. और कोलकाता से आज ये तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई कि शुभेंदु अधिकारी ही पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे. अब से कुछ देर पहले अमित शाह ने उनके नाम की घोषणा की. यहां कोलकाता में तो शपथ ग्रहण भी तय हो गया है, कल शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे. दूसरी तरफ चेन्नई में पिछले 4 दिन से सरकार गठन को लेकर फंसा पेंच आज सुलझता हुआ दिखा है.