ईरान में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी स्पेशल ऑपरेशंस फोर्सेज ने एक बेहद जोखिम भरे मिशन को अंजाम देते हुए अपने लापता एयरफोर्स अधिकारी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. यह अधिकारी उस F-15E स्ट्राइक ईगल का हिस्सा था, जिसे ईरान ने मार गिराया था. हादसे के बाद पायलट को तो जल्दी बचा लिया गया, लेकिन वेपन्स ऑफिसर दुश्मन इलाके में करीब 24 घंटे तक सिर्फ एक पिस्तौल के सहारे छिपा रहा. अमेरिकी कमांडो ने सफल ऑपरेशन करते हुए उसे रेस्क्यू किया और इलाज के लिए कुवैत भेज दिया गया है.