scorecardresearch
 
Advertisement

ईरान में ट्रप का Black Wednesday प्लान ! दुनिया परेशान, देखिए रणभूमि

ईरान में ट्रप का Black Wednesday प्लान ! दुनिया परेशान, देखिए रणभूमि

मिडिल-ईस्ट में बढ़ते टकराव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए साफ कर दिया है कि अगर 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह नहीं खोला गया, तो अमेरिका बड़े स्तर पर हमले करेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान के पावर प्लांट्स, पुलों और अन्य अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जा सकता है. अब उनके इस ब्लैक वेडनसडे प्लान को लेकर पूरी दुनिया परेशान है. यह बयान ऐसे समय आया है जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो चुकी है और वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर पड़ रहा है. वहीं ईरान ने इस दबाव को खारिज करते हुए संकेत दिए हैं कि वह दबाव में कोई फैसला नहीं करेगा, जिससे क्षेत्र में सैन्य टकराव और तेज होने की आशंका बढ़ गई है.

Advertisement
Advertisement