scorecardresearch
 
Advertisement

रणभूमि: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के आगे सरेंडर कर दिया है?

रणभूमि: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के आगे सरेंडर कर दिया है?

क्या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के आगे सरेंडर कर दिया है? आखिर क्यों डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज में फंसे जहाजों को निकालने के लिए शुरू किया गया प्रोजेक्ट फ्रीडम रोक दिया है? क्यों यूएई पर बार-बार ईरान की ओर से हो रहे हमलों को लेकर ट्रंप खामोश हैं? और क्यों व्हाइट हाउस में ईरान को लेकर इतना कनफ्यूजन है? आपको अमेरिका-ईरान संघर्ष पर ये चार तस्वीरें दिखाते हैं जिससे ये साफ हो जाएगा कि होर्मुज में बारूदी बवंडर के बीच किसने सरेंडर किया है? पहली तस्वीर यूएई की है जहां ईरान ने दूसरे दिन भी हमला किया है. दूसरी तस्वीर अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो की है जो एलान कर रहे हैं कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का ऑपरेशन यानी एपिक फ्यूरी खत्म हो चुका है. तीसरी तस्वीर, होर्मुज की है जहां अब भी जहाजों की आवाजाही ठप है, और ट्रंप ने जहाजों को निकालने के लिए शुरू किया गया. प्रोजेक्ट फ्रीडम बीच में ही रोक दिया है. और चौथी तस्वीर ईरान की है जहां आजतक संवाददाता गीता मोहन पल-पल की खबर दे रही हैं.

Advertisement
Advertisement