2026 की सबसे बड़ी डिप्लोमैटिक हलचल अब एक निर्णायक मोड़ पर है. राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. वो कह रहे हैं कि ईरान युद्ध अब खत्म होने के करीब है. ट्रंप ने साफ कर दिया है कि उन्हें युद्धविराम बढ़ाने की जरूरत नहीं लगती क्योंकि ईरान समझौते के लिए बेचैन है. उधर, पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 'राउंड-2' की तैयारी शुरू हो चुकी है. ट्रंप ने कहा है एक-दो दिन में पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की बातचीत होगी. शहबाज शरीफ रियाद और अंकारा की दौड़ लगा रहे हैं ताकि मुस्लिम देशों का समर्थन जुटा सकें.