पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी चर्चाओं के बीच बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी पार्टी की विधायक दल की बैठक में पहुंच गए हैं.भवानीपुर और नंदीग्राम से जीत दर्ज करने वाले शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है. शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है. विधायक दल की बैठक पर अब सभी की नजरें टिकी हैं.