मुंबई में महायुती की महिला जन आक्रोश रैली की वजह से लगे ट्रैफिक जाम को लेकर एक परेशान लड़की ने जमकर हंगामा किया. वर्ली में एक घंटे से ज्यादा समय तक लंबे ट्रैफिक जाम में फंसी लड़की का सब्र टूटा और उसने महायुती गठबंधन की इस रैली में शामिल कार्यकर्ताओं को जमकर खरी खोटी सुनाई. और इतना ही नहीं लड़की ने पुलिस वालों के साथ मंत्री गिरीश महाजन को भी खूब बातें सुनाई हैं.