scorecardresearch
 
Advertisement

खबरदार: बंगाल के एग्जिट पोल में बड़ा उलटफेर, BJP को प्रचंड बहुमत का अनुमान

खबरदार: बंगाल के एग्जिट पोल में बड़ा उलटफेर, BJP को प्रचंड बहुमत का अनुमान

अब केवल तीन दिन बचे हैं. पांच राज्यों के चुनावी नतीजों की हर तस्वीर पूरी तरह चार मई को साफ हो जाएगी. लेकिन पिछले 24 घंटे में अलग अलग एग्जिट पोल के सामने आने के बाद से जितने मुंह, उतनी चर्चा चल रही है. जो एग्जिट पोल में हार रहा है, वो पोल ही नहीं मान रहा, जो जीत रहा है, वो उत्साह के साथ कह रहा है यही होना है. सबसे ज्यादा धुकधुकी पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल को लेकर चल रही है. जहां अब से कुछ देर पहले टुडेज चाणक्य का पश्चिम बंगाल को लेकर एग्जिट पोल आया है. बंगाल में बीजेपी को 192 सीट के साथ प्रचंड बहुमत का दावा टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में किया गया हैे. जबकि टीएमसी को 100 सीट पाने का अनुमान किया गया है. इस एग्जिट पोल के मुताबिक पिछली बार के मुकाबले 115 सीट ज्यादा बीजेपी हासिल कर सकती है. क्योंकि पिछली बार बीजेपी ने 77 सीट जीती थी.

Advertisement
Advertisement