बंगाल में फाइनल वोटिंग शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं. दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग के पहले यूपी के एक अफसर पर बंगाल और यूपी दोनों की सियासत में उबाल आया है. अपराधियों के एनकाउंटर और सख्त छवि के लिए मशहूर IPS अजय पाल शर्मा के वीडियो पर वार-पलटवार हो रहा है. बंगाल चुनाव में पुलिस ऑब्जर्वर बन कर आए अजय पाल शर्मा ने कल TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के क्षेत्र में जाकर चेतावनी दी थी कि अगर कोई गड़बड़ी की शिकायत आयी तो कायदे से इलाज किया जाएगा. जहांगीर खान ने पलटवार में कहा है कि खेला तुमने शुरू किया, खत्म हम करेंगे. TMC अजयपाल को निशाने पर ले रही है. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी चेतावनी दे चुके हैं, कि सही समय आने पर ऐसे अफसर खोजे जाएंगे, खोद के लाए जाएंगे. सवाल है कि क्या अजयपाल शर्मा के बहाने चुनाव में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजामों से विपक्ष का डर सामने आ गया है ? क्या TMC के कथित गुंडों को उल्टा लटकाकर सीधा कर देने का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान वाकई बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया है ?