प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा के उपसभापति के रूप में हरिवंश नारायण सिंह के लगातार तीसरी बार चुने जाने पर उन्हें बधाई दी. मोदी ने कहा कि यह सदन के गहरे विश्वास और उनके अनुभव का सम्मान है. उन्होंने हरिवंश की सहज कार्यशैली और सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सदन और अधिक प्रभावी हुआ है.