आज बंगाल की जनता ने अपना जनादेश ईवीएम में कैद कर दिया है. दो चरणों में बंगाल की 294 सीटों पर रिकॉर्डतोड़ मतदान हुआ, सवाल यही है कि बंपर वोटिंग का मतलब क्या है. क्या बंपर वोटिंग बंगाल में परिवर्तन का संकेत है या फिर ममता बनर्जी की पार्टी को चौथी बार ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए छप्परफाड़ मतदान हुआ. चार मई को नतीजे आएंगे, लेकिन बंगाल का चुनावी दंगल सिर्फ बंगाल की राजनीति की दिशा और दशा तय नहीं करेगा, बल्कि देश की सियासी चाल भी तय करेगा, क्योंकि स्ट्रीट फाइटर मानी जाने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सियासी साख दांव पर हैं तो वही बंगाल के चुनावी अभियान में दमखम लगाने वाले PM मोदी के मैजिक का बड़ा और कड़ा इम्तिहान है. मतलब बंगाल के चुनावी नतीजे तय करेंगे मोदी है तो मुमकिन है या फिर ममता का कोई मुकाबला नहीं. बंगाल में दीदी या मोदी, चुनावी जंग में कौन मारेगा बाजी.