scorecardresearch
 
Advertisement

BJP का प्रहार, ममता तैयार, बंगाल में किसकी सत्ता इस बार ? देखिए दंगल

BJP का प्रहार, ममता तैयार, बंगाल में किसकी सत्ता इस बार ? देखिए दंगल

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारी जनसमर्थन को बदलाव का स्पष्ट संकेत बताते हुए तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ब्रिगेड ग्राउंड की ऐतिहासिक भीड़, जनता का जोश और उत्साह इस बात का प्रमाण है कि राज्य में परिवर्तन का माहौल बन चुका है. मोदी ने दावा किया कि रैली के बाद टीएमसी का ‘सिंडिकेट’ घबराया हुआ है और जनता ने बदलाव पर अपनी मुहर लगा दी है. हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक अभूतपूर्व भीड़ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा माहौल पहले कभी नहीं देखा गया, यहां तक कि बड़े-बड़े रोड शो भी इसके सामने फीके पड़ जाएं. प्रधानमंत्री ने इसे नए और उज्ज्वल बंगाल के लिए जनता के विश्वास का प्रतीक बताते हुए लोगों का आभार जताया.

Advertisement
Advertisement