सबसे पहले आपको दिल्ली में भ्रष्टाचार की भट्टियां दिखाएंगे. जिनमें से एक में जलकर 21 लोगों की मौत हो गई. नियमों की धज्जियां उड़ाकर 6 कमरों की जगह 25 कमरों का अवैध गेस्ट हाउस चलाया जा रहा था और हमारा प्रशासन गहरी नींद में सोया था. इस लापरवाही ने आज 21 लोगों को जिंदा जला किया.. जिसमें कम से कम 6 विदेशी थे... जान बचाने के लिए कोई तीसरी मंजिल से कूद रहा था, तो कोई ज़िंदा जलते हुए खिड़की से छलांग लगा रहा था. देखें...